Home Punjab>Ludhiana Punjab के Kishori Lal Sharma ने BJP नेत्री Smriti-Irani को दी पटकनी, देखें Video

Punjab के Kishori Lal Sharma ने BJP नेत्री Smriti-Irani को दी पटकनी, देखें Video

0
Punjab के Kishori Lal Sharma ने BJP नेत्री Smriti-Irani को दी पटकनी, देखें Video

 लुधियाना : अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के किशोर लाल लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 10 राउंड की गिनती के बाद करीब 1 लाख वोटों से पीछे चल रही हैं। 8 राउंड में किशोरी लाल 62 हजार वोटों से आगे थे। बता दें कि गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना हो रही है। यहां कांग्रेस के किशोरी लाल जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने बढ़ता का श्रेय अमेठी की जनता और गांधी परिवार को दिया है। 29 राउंड में 10 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। 19 राउंड की गिनती बाकी है।

अमेठी प्रशासन की तरफ से कांग्रेस के 73 एजेंट्स को पास जारी किये गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने काउंटिंग को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में कई बैठकें कीं और अपने कार्यकर्ताओं को मुस्तैदी के साथ काउंटिंग सेंटर पर डटे रहने के निर्देश दिये हैं। यहां कांग्रेस के किशोरी लाल का मुकाबला भाजपा की मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी से है।

मतगणना को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय के 100 मीटर के दायरे को पूरी तरह से सील किया गया है और बिना पास के किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही रूट को भी डायवर्ट कर दिया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने कहा कि कांउन्टिंग को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। हमारे 73 एजेंट बनाये गए हैं जो कांउन्टिंग कराएंगे। 

किशोरी लाल शर्मा चार दशकों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पहली बार 1983 में राजीव गांधी के साथ अमेठी में राजनीतिक परिदृश्य में प्रवेश किया था। 1991 में राजीव गांधी की दुखद मृत्यु के बाद, शर्मा का गांधी परिवार के साथ रिश्ता गहरा हो गया । किशोरी लाल शर्मा लंबे समय से कांग्रेस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इस बार गांधी परिवार की पुश्तैनी सीट अमेठी में कांग्रेस के सामने चुनावी जंग थी। जिसमें किशोरी लाल शर्मा लगातार जीत की तरफ बढ़ रहे है। लुधियाना में रहने वाले किशोरी लाल शर्मा के परिवार का उनके सास, ससुर और भतीजे ने स्वागत किया और ढोल बजाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here