ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना चल रही है। कांग्रेस के खाते में अब चार सीटें आ गई हैं। कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा से बीजेपी के देवेंद्र भुट्टो हार गए। सुजानपुर से कांग्रस के रंजीत राणा, लाहुल-स्पीति से कांग्रेस की अनुराधा राणा, कुटलैहड़ से कांग्रेस के विवेक शर्मा और गगरेट विधानसभा सीट से कांग्रेस के राकेश कालिया ने बीजेपी उम्मीदवारों को हराया है। ताजा रूझानों के अनुसार, अब बची दो सीटों पर धर्मशाला से बीजेपी के सुधीर शर्मा, बड़सर से बीजेपी के इंद्रदत लखनपाल आगे हैं। ज्ञात रहे वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीती हुई छह सीटों पर ही ये उप-चुनाव हुए थे। कांग्रेस के छह के छह जीते हुए विधायक राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग के बाद बीजेपी में शामिल हो गए थे। विधानसभा स्पीकर ने उन सभी छह की सदस्यता रद्द कर दी थी। उसके बाद ही यह उपचुनाव हुए थे। बीजेपी ने कांग्रेस से बीजेपी में आए सभी छह को अपना कैंडिडेट बनाया था।