Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले को सुलझाया; नाबालिग समेत 2 गिरफ्तार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले को सुलझाया; नाबालिग समेत 2 गिरफ्तार

Mahabir
Last updated: August 8, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब (Punjab) को एक सुरक्षित राज्य बनाने के अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Contents
  • तीन स्थानों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए
  • गहराई से जांच जारी
  • FIR दर्ज
DGP Gaurav Yadav Punjab
DGP Gaurav Yadav Punjab

तीन स्थानों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए

इस संबंध में जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात शहर में तीन स्थानों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए थे।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

उल्लेखनीय है कि अमेरिका स्थित प्रतिबंधित संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया था। गिरफ्तार आरोपियों में बटाला के दरगाबाद गांव निवासी जशनप्रीत सिंह (22 वर्ष) और एक 17 वर्षीय नाबालिग शामिल हैं।

गहराई से जांच जारी

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी विदेश में रह रहे शमशेर सिंह उर्फ शेरा मान के संपर्क में थे, जिन्होंने उन्हें गुरपतवंत पन्नू के निर्देशों पर यह कार्रवाई करने को कहा था। उन्होंने बताया कि आरोपियों को स्नैपचैट के जरिए भेजे गए डिज़ाइन देखकर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने को कहा गया, लेकिन वादे के अनुसार उन्हें कोई भुगतान नहीं मिला।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले की गहराई से जांच जारी है। विस्तृत जानकारी साझा करते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर (CP) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि डीसीपी रविंदरपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम- जिसमें एडीसीपी जगबिंदर सिंह, एडीसीपी हरपाल सिंह, एसीपी हरमिंदर सिंह, एसीपी शिवदर्शन सिंह और इंस्पेक्टर अमोलक सिंह (CIA इंचार्ज), इंस्पेक्टर मोहित कुमार (SHO छावनी), इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह (SHO सिविल लाइंस), और इंस्पेक्टर अमनदीप कौर (SHO ए डिवीजन) शामिल थे – ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कार्रवाई तुरंत शुरू कर दी थी।

FIR
FIR

FIR दर्ज

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों को नारे लिखने के बदले पैसे देने का लालच दिया गया था, लेकिन उन्हें कोई भुगतान नहीं किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि जशनप्रीत ने नाबालिग के साथ मिलकर बटाला से स्प्रे पेंट खरीदा और फिर इस घटना को अंजाम दिया। इसके बाद उन्होंने इस कार्रवाई की तस्वीरें सबूत के तौर पर शेरा मान के साथ साझा कीं।

इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (बी एन एस) और सरकारी संपत्ति को नुकसान से बचाने संबंधी अधिनियम की धाराओं के तहत पुलिस थाना छावनी, डिवीजन-ए और सिविल लाइंस में तीन अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article War on Drugs: पंजाब पुलिस ने राज्यभर के 151 रेलवे स्टेशनों पर चलाया तलाशी अभियान
Next Article Punjab News: पंजाब भर में बिना रुकावट चलेंगी बसें, ट्रांसपोर्ट यूनियन ने वापस ली हड़ताल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.