Home Punjab>Tarn Taran Punjab: Amritpal Singh के जीतने को लेकर Police कर्मियों में भी लगी थी 10 हजार की शर्त, वीडियो वायरल

Punjab: Amritpal Singh के जीतने को लेकर Police कर्मियों में भी लगी थी 10 हजार की शर्त, वीडियो वायरल

0
Punjab: Amritpal Singh के जीतने को लेकर Police कर्मियों में भी लगी थी 10 हजार की शर्त, वीडियो वायरल

तरनतारनः लोकसभा चुनाव के नतीजों में खडूर साहिब सीट से अमृतपाल सिंह ने 1 लाख 97 हजार वोटों से जीत हासिल की है। वहीं इस रोचक सीट पर हैरानी वाली बात यह है कि इस सीट पर जीत को लेकर पुलिस वालों ने भी शर्त लगाई हुई थी। बताया जा रहा हैकि इस सीट पर पुलिस वालों की 10 हजार की शर्त लगी हुई थी। जीत के बाद पुलिस वाले की दूसरे कर्मी को पैसे देने की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह ने जेल में रह कर चुनाव लड़ते हुए इस सीट पर पंजाब के सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की है।

वायरल वीडियो में 7 से 8 पुलिसकर्मी ड्रेस व सिविल कपड़ों में दिख रहे हैं। पैसों का लेन-देन करने वाले दोनों ही ASI रैंक के अधिकारी हैं और वीडियो बनाने वाला इस शर्त के बारे में विस्तृत जानकारी भी देता है। वीडियो बनाने वाला साफ कहता है कि आज बड़ा अच्छा दिन है। भूपिंदर सिंह जी 10 हजार रुपए के विजेता रहे हैं, भाई अमृतपाल सिंह जीत गए हैं और अंग्रेज सिंह बहुत बुरी तरह से हार कर 10 हजार रुपए दे रहे हैं। अंत में सभी बोले सोहने हाल का जकारा भी छोड़ते हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here