Home Breaking News बीजेपी को लगा झटकाः लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद Deputy CM ने दिया इस्तीफा !

बीजेपी को लगा झटकाः लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद Deputy CM ने दिया इस्तीफा !

0

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में कई राज्यों से बीजेपी को झटके लगे हैं। नतीजों के बाद महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस्तीफे की पेशकश की है। खबरों की मानें तो महाराष्ट्र में बीजेपी को मिली हार के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ये फैसला लिया है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफे की पेशकश करते हुए हार की जिम्मेदारी ली है। उनका कहना है कि महाराष्ट्र में इतने खराब नतीजों का जिम्मा मैं अपने ऊपर लेता हूं।

मैं पार्टी का नेतृत्व कर रहा था। मैं बीजेपी हाई कमांड से प्रार्थना करता हूं कि मुझे मेरे पद से मुक्त कर दें, जिससे मैं जमीनी स्तर पर काम करके आगामी चुनावों के लिए पार्टी को मजबूत बना सकूं। उप मुख्यमंत्री ने बयान देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में जो नतीजे आए हैं, हमारी सीटें कम हो गई हैं। मैं इस हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। जहां भी कमी रह गई उसपर काम किया जाएगा। मैं भागने वाले लोगों में से नहीं हूं। हम एक नई रणनीति बनाएंगे और जनता के बीच जाकर काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here