Home Breaking News Fake Aadhar Card दिखाकर संसद में घुसने की कोशिश, 3 गिरफ्तार

Fake Aadhar Card दिखाकर संसद में घुसने की कोशिश, 3 गिरफ्तार

0
Fake Aadhar Card दिखाकर संसद में घुसने की कोशिश, 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के कर्मियों ने फर्जी आधार कार्ड का उपयोग करके उच्च सुरक्षा वाले संसद परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे तीन मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया है।  सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने कासिम, मोनिस और शोएब नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 419/465/468/471/120B के तहत FIR दर्ज की है। FIR के मुताबिक 4 जून की दोपहर 1:30 मिनट पर गेट नंबर 3 से 3 मजदूरों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए एंट्री की कोशिश की। 

सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को इन तीनों व्यक्तियों को संसद भवन के एक प्रवेश द्वार पर सुरक्षा और पहचान पत्र की जांच के दौरान CISF के कर्मियों ने हिरासत में लिया। तीनों अपने आधार कार्ड दिखाकर संसद भवन परिसर में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। सीआईएसएफ के कर्मियों को उनके कार्ड पर शक हुआ और आगे की जांच में वे फर्जी पाए गए।  तीनों आरोपियों को शाहनवाज आलम नाम के कॉन्ट्रैक्टर ने हायर किया था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here