Home Punjab>Amritsar Jalandhar: घर के बाहर बैठी महिला की बालियां छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार, देखें CCTV

Jalandhar: घर के बाहर बैठी महिला की बालियां छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार, देखें CCTV

0
Jalandhar: घर के बाहर बैठी महिला की बालियां छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं आबादपुरा में बाइक सवार 3 लुटेरे घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला की बालियां लूटकर फरार हो गए। लूट की सूचना थाना 6 की पुलिस को दी गई है। वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आबादपुरा के रहने वाले सोनू पहलवान ने घटना की जानकारी दी। सीसीटीवी में कैद हुई घटना के अनुसार, बाइक सवार तीन युवक गली में वह काफी देर तक घूमते रहे। पूरी गली को सुनसान देख घटना को अंजाम दिया। महिला काफी चोर चोर चोर चिल्लाती रही। लूट की सूचना मिलने ही थाना 6 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों को ट्रेस करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here