ऊना/ सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना के 20 बच्चों ने नीट की परीक्षा पास करके स्कूल का नाम रोशन किया है। कक्षा 12वीं के छात्र ईशान शर्मा ने 598 अंक प्राप्त किए , आदित्य लाल ने 581अंक, वैष्णवी 576अंक,ईशा 572 अंक , ऋत्विक सैनी 528 अंक, सुकृति 520 अंक , अश्लेष साहनी ने 505 अंक इसके अतिरिक्त सुमारिया सैनी, मेघल देहल ,देवांशी, आकांक्षा रायजादा, सिमरन ,तनवीर सिंह, उर्वी शर्मा, मनदीप कौर, दीया, कनिष्का विज, कोमल, चहल तथा संभव ठाकुर ने नीट की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसा शानदार परिणाम सुनकर अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इन बच्चों के माता-पिता ने इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल प्रबंधन व स्टॉफ को दिया। स्कूल निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि स्कूल ऐसे परिणाम देने के लिए हमेशा ही अग्रसर रहा है ।इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने नीट में सफल रहे बच्चों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी।