Home Breaking News T-20 World Cup में विवादों में घिरे Pakistani गेंदबाज Raut, लगा गेंदबाज से छेड़छाड़ का आरोप

T-20 World Cup में विवादों में घिरे Pakistani गेंदबाज Raut, लगा गेंदबाज से छेड़छाड़ का आरोप

0
T-20 World Cup में विवादों में घिरे Pakistani गेंदबाज Raut, लगा गेंदबाज से छेड़छाड़ का आरोप

नई दिल्लीः अमेरिकी गेंदबाज रस्टी थेरोन ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर टी20 विश्व कप के मैच के दौरान गेंद से छेडखानी का आरोप लगाया है। थेरोन अमेरिकी टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रऊफ ने दो ओवर पुरानी गेंद पर नाखून लगाये जिससे उन्हें रिवर्स स्विंग मिलने लगी।

पहले दक्षिण अफ्रीका के लिये खेल चुके 38 वर्ष के थेरोन ने इस कथित घटना पर आंख मूंदने के लिये आईसीसी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा ,‘‘आईसीसी , क्या हम यह दिखावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान ने नयी बदली गई गेंद को खरोचा नहीं है । दो ओवर के बाद ही गेंद को रिवर्स स्विंग कैसे मिलने लगी । आप साफ देख सकते हैं कि हारिस रऊफ ने गेंद पर नाखून लगाया है।’’

अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर विश्व कप का पहला उलटफेर किया । रऊफ ने चार ओवर में 37 रन दे डाले। अमेरिका के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में हारिस रऊफ ने आखिरी ओवर फेंका था। उस ओवर में पाकिस्तान को 15 रन बचाने थे लेकिन हारिस रऊफ ये ना कर सके। आखिरी गेंद पर अमेरिका को 5 रन की जरूरत थी और हारिस ने चौका दे दिया। अब हारिस रऊफ ने अंगूठे के नाखून से गेंद को कब खरोंचा ये जांच का विषय है, रस्टी थेरॉन जो आरोप लगा रहे हैं वो सच में बेहद गंभीर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here