Home Mohali Punjab: गंभीर बिमारी का शिकार हुआ परिवार, लगाई मदद की गुहार, देखें Video

Punjab: गंभीर बिमारी का शिकार हुआ परिवार, लगाई मदद की गुहार, देखें Video

0
Punjab: गंभीर बिमारी का शिकार  हुआ परिवार, लगाई मदद की गुहार, देखें Video

फिरोज़पुरः एक तरफ जहां राज्य सरकारें गरीब लोगों को तरह-तरह की सुविधाएं मुहैया कराने के बड़े-बड़े दावे कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर ये सुविधाएं वास्तविक जरूरतमंदों से कोसों दूर नजर आ रही हैं। एसा ही एक मामला हल्का गुरु हरसहाय से सामने आया है जहां बच्चों से लेकर बड़ों तक पूरा परिवार ही लंबे समय से टी.बी. जैसी गंभीर बिमारी का शिकार हैं, क्योंकि उनके पास इसक इलाज केे लिए पैसे नहीं हैं, यह परिवार सिविल अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई है। इस गरीब परिवार को इलाज के लिए सरकारी सुविधाएं नहीं मिल पाने के कारण यह परिवार रो-रोकर लोगों से मदद की गुहार लगा रहा है।

परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परिवार मेहनत-मजदूरी करने वाला परिवार है ओर बहुत मुश्किल से अपने घर का गुज़ारा करता है। उन्होंने बताया कि अब यह पूरा परिवार टी.बी. जैसी गंभीर बिमारी से पीड़त है ओर उनके पास इस बिमारी के इलाज के लिए पैसे न होने के कारण इन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां इनकी हालत काफी नाज़ुक बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई दानी सज्जन इनकी मदद के लिए आगे आए ओर इनका इलाज करवाए ओर इस परिवार की जान बचाए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here