Home Punjab>Amritsar Jalandhar : महिला को पीटने के मामले में 5 पर मामला दर्ज

Jalandhar : महिला को पीटने के मामले में 5 पर मामला दर्ज

0

जालंधर,ENS : स्वर्ण पार्क के पास एक मोहल्ले के प्रधान, उसकी पत्नी और उसके साथियों ने मिलकर एक महिला के साथ बदसलूकी की और साथ में उसे चप्पल से बुरी तरह पीट दिया। स्वर्ण पार्क की रहने वाली पूनम पत्नी पप्पू शाह ने कहा कि वह लेबर का काम करती है। बीते दिन रात करीब साढ़े 9 बजे वह इलाके में रहने वाले बल्ली प्रधान के घर के नजदीक दूध देने आने वाले व्यक्ति से बात कर रही थी। इतने में रणजीत सिंह उर्फ डीसी निवासी स्वर्ण पार्क आ धमका और आते ही उसने पूनम का दुपट्टा खींच लिया। इसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी।

पूनम ने जब विरोध किया तो डीसी ने उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। उसने मदद के लिए बल्ली प्रधान को अवाजें लगाई तो बल्ली प्रधान व उसकी पत्नी घर से बाहर आ गए और उसे जबरदस्ती अपने घर में ले गए। आरोप है कि बल्ली प्रधान की पत्नी के कहने पर पूनम की चप्पलों से पिटाई की। पूनम ने कहा कि मुझे बल्ली प्रधान द्वारा घर में बुलाकर बेइज्जत किया गया।  इस मामले में बल्ली ने बताया कि मेरा टैक्सी का काम है। मैंने पीड़ित महिला का कई बार राजीनामा भी करवाया। मगर राजनीतिक रंजिश के चलते मुझ पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। बल्ली ने कहा कि मुझ पर लगे सभी आरोप गलत हैं।

इसे लेकर थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने पीड़ित पूनम के बयान दर्ज करके रणजीत सिंह उर्फ डीसी गुरजिंदर सिंह निवासी गुरू रामदास नगर, बल्ली प्रधान, उसकी पत्नी और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (मारपीट), 341 (रास्ता रोकने), 354ए (महिला से अभद्रता करना) और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तारी बाकी है।

घटना के बाद परिवार ने पूनम को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया था। पुलिस ने जांच के बाद ये केस दर्ज किया। पूनम द्वारा जालंधर के सिविल अस्पताल से MLR दर्ज करवाई गई थी। जिसकी कॉपी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में फिर केस दर्ज किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here