अमृतसरः अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग के कर्मचारियों ने दो लोगों को कीमती विदेशी सिगरेट के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उक्त दोनों व्यक्ति एशिया से फ्लाइट के जरिये यहां पहुंचे थे। इसी दौरान जब कर्मचारियों ने उनके बैग की तलाशी ली तो उनके सामान से विदेशी कीमती सिगरेट बरामद हुई। जिसकी बाजार कीमत 10 लाख 88 हजार रुपये है। दोनों पर्यटक मोहम्मद इज़हार और जुबेर आलम पर सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जारी है।