Home Himachal चलोला:महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत

चलोला:महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत

0

ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना थाना के अंतर्गत आते गांव चलोला में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जल कर मरने की सूचना प्राप्त हुई है पुलिस मौके पर जांच पड़ताल कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव चलोला में ममता देवी (35)पत्नी मनोहर लाल ने घर पर स्वयं को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगा ली और जिस से उसकी मृत्यु हो गई। 

बताया जा रहा है कि ममता डिप्रेशन की बीमारी से ग्रस्त थी अभी कल ही फिर दवाईयां लेकर आईं थी। ममता अपने पीछे एक पांचवीं में पढ़ रहा बेटा और बेटी छोड़ गई, ममता का पति मनोहर लाल मजदूरी करता है। आखिर ममता ने क्यों खुद को आग लगा ली ? इस की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here