Home Entertainment डा. रणेश राणा बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण एसोसिएशन के प्रभारी

डा. रणेश राणा बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण एसोसिएशन के प्रभारी

0
डा. रणेश राणा बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण एसोसिएशन के प्रभारी

शीघ्र की जाएगी जिलावार कार्यकारिणी गठित: राणा


बददीसचिन बैेसलः
औद्योगिक नगर बददी के निवासी डा. रणेश राणा अब मानवाधिकार से जुडे मुददों को उठाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर गठित संस्था मानवाधिकार सुरक्षा एवं सरक्षण एसोसिएशन की उनको राज्य महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कानपुर के राष्ट्रीय कार्यालय से उनको यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मानवाधिकार एसोसिएशन ने इस पद के लिए तीन माह से मुहिम चलाई हुई थी जिसमें उनको ऐसा चेहरा चाहिए था जो कि पूरे हिमाचल को सामाजिक, भौगौलिक, आर्थिक व राजनीतिक क्षेत्र के तहत जानता हो और हर जिले से परिचित हो तथा वहां कभी न कभी वहां गया हो। 

हर जिले में उसकी पहचान हो तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडने का मादा उसमें हो। एक दर्जन प्रतिभागियों में बददी निवासी डा. रणेश राणा पुत्र हंसराज का चयन किया गया है। गौरतलब है कि डा. रणेश राणा अपने विभिन्न कार्यों के तहत अब तक 11 जिलों की 50 हजार किलोमीटर यात्रा कर चुके हैं और प्रदेश के चप्पे चप्पे के जानकार हैं। राष्ट्रीय महामंत्री तपन अग्रिहोत्री ने कहा कि हमारी संस्था समस्या समाधान, मानवता की दीवार, मानवता का स्कूल, महिला उत्थान, भोजन बैंक, मानवता की चौपाल, वस्त्र बैंक, पुस्तक बैंक, जन जागरुकता, स्वास्थ्य, वृक्षारोपण, कन्य विवाह, शिक्षा ज्योति, बाल मजदूरी, जल संरक्षण, निराश्रित व दिव्यांगों के लिए कार्य, कचरा बीनने वालों के लिए कार्य करना, वृद्वजनों के लिए कार्य करना आदि विषयों पर कई सालों से कार्य कर रही है।

उन्होने कहा कि अगर आप अनैतिकता, अन्याय, शासकीय तंत्र की उपेक्षा तथा राजनीतिक भूल भूलैया से उब चुके हैं तो इस संस्था को नाममात्र शुल्क देकर ज्वाईन कर सकते हैं। वहीं डा. रणेश राणा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उनको महाराणा प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर जो जिम्मेदारी सौंपी है उसको ईमानदारी से निभाने का प्रयास किया जाएगा। शीघ्र ही हर जिले में कार्यकारिणी का गठन किया और हर महीने वह दो दिनों के लिए प्रशिक्षण लेने के लिए कानपुर जाया करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here