Home Punjab>Fazilka Punjab : टिंबर स्टोर में लगी भीषण आग, 25 लाख रुपए का हुआ नुकसान

Punjab : टिंबर स्टोर में लगी भीषण आग, 25 लाख रुपए का हुआ नुकसान

0
Punjab : टिंबर स्टोर में लगी भीषण आग, 25 लाख रुपए का हुआ नुकसान

बरनाला : जिले में देर रात को अचानक तेज धूल भरी आंधी चलने के दौरान सेखा रोड पर आसाम टिंबर स्टोर बरनाला में आग लग गई जिससे उनकी सागवान व बहुकीमती लक्कड़ी जल गई और स्टोर की छत्त भी गिर गई। इससे उनका लाखो रुपये का नुक्सान हो गया।

आसाम टिम्बर स्टोर के मालिक एडवोकेट प्रदीप गोयल ने बताया कि फायर ब्रिगेड बरनाला करीब एक घंटा लेट आने व उनकी गाड़ी की टैंकी में पानी कम होने से नुक्सान ज्यादा हो गया। प्रदीप गोयल ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है।

उन्होंने बताया कि जब छत्त गिरी तो आसपास के काफी लोगों ने आकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया परंतु आग इतनी भीषण थी कि उनकी करीब 25 लाख रुपये की मंहगी लक्कड़ी राख हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here