Himachalऊना जिले में लॉन्च हुआ ‘मेरे शहर के 100 रत्न’ स्कॉलरशिप प्रोग्राम

ऊना जिले में लॉन्च हुआ ‘मेरे शहर के 100 रत्न’ स्कॉलरशिप प्रोग्राम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से क्रैक एकेडमी ने ऊना जिले में ‘मेरे शहर के 100 रत्न’ स्कॉलरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस योजना के तहत प्रदेशभर के 6,800 छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। क्रैक एकेडमी के सह संस्थापक ऋषि भारग्वा ने ऊना स्थित माया होटल में आयोजित प्रैस वार्ता में यह जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि इस योजना के प्रदेशव्यापी लॉन्च के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था कि यह पहल मेधावी छात्रों को लाभ पहुंचाने के साथ-साथ राज्य में रोजगार के अवसर भी सृजित करेगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 100 छात्रों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग ऋषि  भारग्वा   ने बताया कि इस योजना के तहत क्रैक एकेडमी प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 100 मेधावी छात्रों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान करेगी। इस योजना पर लगभग 34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों और कॉलेजों में परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें कक्षा 6 और उससे ऊपर के छात्र भाग ले सकेंगे। 54,400 बच्चों को मिलेगी की कोचिंग की सुविधा इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में 54,400 बच्चों को कोचिंग प्रदान की जाएगी। इसमें हर विस क्षेत्र से टॉप 100 छात्रों के लिए कोचिंग निःशुल्क रहेगी। अगले 200 छात्रों को 75 प्रतिशत तथा 500 छात्रों को 50 प्रतिशत की फीस में छूट दी जाएगी। ऋषि  भारग्वा   ने बताया कि इस योजना को सफल बनाने में राज्य सरकार पूरी सहायता प्रदान करेगी। परीक्षा की निगरानी शिक्षा विभाग करेगा, जबकि टेस्ट पेपर क्रैक एकेडमी तैयार करेगी। पायलट प्रोजेक्ट ज्वालामुखी में सफल, अब पूरे प्रदेश में विस्तार इस योजना का पायलट प्रोजेक्ट सबसे पहले कांगड़ा जिले की ज्वालामुखी विधानसभा में लागू किया गया था जिसमें 50 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। वर्तमान में ज्वालामुखी के 220 चयनित छात्रों को इस योजना के तहत मेरिट-आधारित कोचिंग दी जा रही है। प्रदेश में 90 से अधिक कोचिंग सेंटर, 5 हज़ार को मिलेगा रोजगार क्रेक एकेडमी न केवल छात्रों को कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाएगी बल्कि प्रदेश में लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। क्रैक एकेडमी 90 से अधिक कोचिंग सेंटर स्थापित करेगी जिससे 5 हजार लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा तथा अन्यों को अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे। छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सुनहरा अवसर ऋषि  भारग्वा   ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ हमारी यह साझेदारी छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह केवल एक परीक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि छात्रों को सशक्त बनाने और उनके भविष्य को संवारने का मौका है। उन्होंने छात्रों से इस सुनहरे मौके का पूरा लाभ उठाने और अपने करियर को मजबूती से आगे बढ़ाने का आग्रह किया। शिमला के ऐतिहासिक पुस्तकालय का होगा नवीनीकरण क्रैक एकेडमी शिमला के रिज पर स्थित ऐतिहासिक पुस्तकालय के नवीनीकरण और रखरखाव पर 1.5 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस पुस्तकालय को आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा ताकि छात्रों को बेहतर अध्ययन सुविधा मिल सके। इसके अलावा क्रैक एकेडमी राज्य के 4,500 अनाथ बच्चों को भी सहयोग प्रदान कर रही है जिससे वे उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त कर सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...