Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Firing in Punjab: पंजाब में इन्फ्लुएंसर के घर पर गोलीबारी, पाकिस्तानी डॉन से मिल रही थी धमकी; CCTV में कैद हुई घटना
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Firing in Punjab: पंजाब में इन्फ्लुएंसर के घर पर गोलीबारी, पाकिस्तानी डॉन से मिल रही थी धमकी; CCTV में कैद हुई घटना

Mahabir
Last updated: August 10, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, होशियारपुर। Firing in Punjab: पंजाब के होशियारपुर (Hoshiarpur) में हुसैनपुर के मॉडल टाउन इलाके में बीत रात को अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने मशहूर समाजसेवी और यूट्यूबर सैम हुसैनपुरी (Sam Hussainpuri) के घर के बाहर फायरिंग की। घटना रात करीब 12:45 बजे की है। दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और घर के गेट पर दो राउंड गोलियां चलाने के बाद फरार हो गए।

Contents
  • सैम ने पुलिस की सुरक्षा पर उठाए सवाल
  • गोलियों की आवाज से टूटी नींद
  • जांच तेज, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
  • कौन है पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी?
Firing
Firing

सैम ने पुलिस की सुरक्षा पर उठाए सवाल

वारदात पास के एक CCTV कैमरे में कैद हुई है। इसमें दोनों आरोपी घटना को अंजाम देकर भागते नजर आ रहे हैं।जानकारी अनुसार, सैम हुसैनपुरी को पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की तरफ से चेतावनी दी गई थी कि जालंधर की तरह उनके घर पर भी ग्रेनेड हमला किया जाएगा। इस धमकी के बाद हुसैनपुर पुलिस ने उन्हें सुरक्षा के तौर पर दो गनमैन मुहैया कराए थे।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

सैम का आरोप है कि उन्हें जो दो गनमैन दिए गए हैं, उनमें से एक पुलिसकर्मी की टांग खराब है और वह ड्यूटी सही तरह से नहीं निभा पाता। उन्होंने पंजाब सरकार और पुलिस से मांग की है कि उन्हें फिट और प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मी दिए जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

YouTuber Sam Hussainpuri
YouTuber Sam Hussainpuri

गोलियों की आवाज से टूटी नींद

सैम ने बताया कि फायरिंग के वक्त वह अपने घर में सो रहे थे। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर जब वह बाहर आए तो गेट के पास दो खोखे पड़े थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मॉडल टाउन पुलिस ने खोखे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जांच तेज, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मॉडल टाउन पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में ले ली है और हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में शहजाद भट्टी के धमकी वाले एंगल को भी जांच में शामिल कर रही है, क्योंकि फायरिंग का तरीका और पहले दी गई चेतावनी में समानता पाई जा रही है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस वारदात के पीछे किसी बड़ी गैंग की संलिप्तता हो सकती है, क्योंकि सैम हुसैनपुरी का नाम पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी डॉन के टारगेट लिस्ट में था।

CCTV
CCTV

कौन है पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी?

शहजाद भट्टी पाकिस्तान का कुख्यात डॉन और हथियारों के अवैध कारोबार में सक्रिय नाम है। वह माफिया फारुख खोखर और कारोबारी-कम-डॉन जाफर सुपारी का करीबी माना जाता है।

पंजाब पुलिस सूत्रों के अनुसार भट्टी, फारुख खोखर के अवैध हथियारों का धंधा संभालता है। खोखर ने हथियारों की बिक्री के लिए कई देशों में नेटवर्क फैला रखा था। लॉरेंस गैंग को वारदातों के लिए हथियारों की जरूरत पड़ती थी, और इसी सिलसिले में सोशल मीडिया के जरिए भट्टी से संपर्क हुआ।

इसके बाद लॉरेंस के गुर्गों ने उससे हथियार मंगवाने शुरू किए और दोनों के बीच सीधी दोस्ती हो गई थी। लॉरेंस गैंग को जो भी हथियार चाहिए होते, भट्टी उसकी डिलीवरी करवा देता था। अगर अब दोनों गैंगस्टरों के बीच खटपट हो गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Vande Bharat Express: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
Next Article Students Missing: हिमाचल के स्कूल से लापता बच्चे मिले, एक कांग्रेस नेता का निकला भतीजा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.