Home Punjab>Amritsar Jalandhar सीट सहित इन राज्यों में होंगे उपचुनाव, देखें लिस्ट

Jalandhar सीट सहित इन राज्यों में होंगे उपचुनाव, देखें लिस्ट

0

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने की लिस्ट जारी हो गई है। वहीं जारी लिस्ट के मुताबिक वेस्ट हलके की सीट पर 7 राज्यों की 13 सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव होंगे। जारी लिस्ट में बिहार, वेस्ट बंगाल, तामिलनाडू, मध्यप्रदेश, उतराखंड, पंजाब और हिमाचल में उपचुनाव करवाने का ऐलान किया है। चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने घोषणा कर दी है। जिसमें 10 जुलाई को बिहार की एक, बंगाल की 4, तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, हिमाचल की 3 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, इन सीटों पर इन सीटों पर नोटिफिकेशन 14 जून को जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 21 जून होगी। नामांकन की स्क्रूटनी 24 जून को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 जून तय की गई है। वोटिंग 10 जुलाई को होगी। नतीजे 13 जुलाई को आएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here