Home Himachal>Baddi Punjab: अपनी पार्टी पर भड़कने के बाद AAP विधायक ने लिया U-Turn, देखें वीडियो

Punjab: अपनी पार्टी पर भड़कने के बाद AAP विधायक ने लिया U-Turn, देखें वीडियो

0
Punjab: अपनी पार्टी पर भड़कने के बाद AAP विधायक ने लिया U-Turn, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हलके से विधायक अजय गुप्ता का बीते दिन एक वीडियो सामने आया था। जिसमें कहा जा रहा था कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद विधायक अजय  अपनी पार्टी के मंत्री पर जमकर निशाना साध रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद आज आप विधायक अजय गुप्ता का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह यू टर्न लेते हुए नजर आए। अजय गुप्ता ने कहा कि मान सरकार पिछले 2 सालों से अच्छा काम कर रही है। विधायक ने कहाकि मान सरकार ने दिन रात मेहनत करके लोगों की गारंटियों को पूरा करके दिखाया है।

वहीं उन्होंने कहा कि वह विपक्ष को बताना चाहते है कि जो नशे और भ्रष्टाचार को रोकने की उन्होंने बात की थी, वह पुरानी सरकारों को लेकर कहा था। जिनका यह ताना-बाना भुना हुआ है। उन्होंने कहा इस नशे को खत्म करने के लिए आप सरकार दिन रात मेहनत कर रही है। आप विधायक ने कहाकि नशा और भ्रष्टाचार पंजाब की जड़ों में जा चुका है, जिसे खत्म करने में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि बीते दिन जो वीडियो जारी करके उन्होंने कहा था वह उन्होंने ना तो अपनी पार्टी को लेकर कहा था और ना ही किसी आप पार्टी के नेता के खिलाफ बोले है। उन्होंने कहा कि वह खराब हुए इस सिस्टम के खिलाफ ही बोले है। आप विधायक ने कहा कि इस सिस्टम को कैसे खत्म किया जाना है, इसके लिए वह सीएम भगंवत मान के साथ बैठकर विचार करेंगे।

आप विधायक ने कहा कि पंजाब को दोबारा रंगला पंजाब बनाना चाहते है। वहीं उन्होंने कहा कि जो लोग इस वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश करना चाहते है वह उन्हें बताना चाहते है कि वह मान सरकार के साथ है। बता दें कि बीते दिन वीडियो में आप विधायक अजय गुप्ता मंत्री से सवाल करते नजर आ रहे हैं। विधायक गुप्ता ने कहा कि मंत्री आप के बदलाव का नारा देते थे। बदला क्या है। आप खुद ही बता दें कि पंजाब में कहां नशा बंद हुआ है। नशा बंद होने की जगह उलटा बढ़ गया है। अजय गुप्ता ने कहा था कि बात करें यदि भ्रष्टाचार की तो भ्रष्टाचार बढ़ गया है।

विधायक गुप्ता ने कहा कि मेरा एक दोस्त है उससे किसी काम के 1 लाख रुपए रिश्वत मांगे गए थे लेकिन जब उसने किसी विधायक का फोन करवा दिया तो रिश्वत बढ़ कर 5 लाख रुपए हो गई। विधायक अजय गुप्ता ने कहा कि यदि सवा दो साल पहले पुलिस प्रशासन पर सरकार सख्ती रखती तो आज हमारी ये हालत न होती। वॉलंटियर बताते है कि आज भी थानों में कांग्रेस और अकाली दल के नेता डेरे जमा कर बैठे है। उन्हीं के थानों में काम हो रहे है। सरकार की कमजोरियों के कारण ही आज ये हालात बने है। यदि अधिकारियों सो विधायक फोन भी करते थे तो अधिकारी सिर्फ यही कहते थे कि सर काम हो जाएगा लेकिन किसी का काम नहीं होता था। वालंटियरों को अधिकारी बेइज्जत करते है। यदि हालात न बदले तो सरकार भूल जाए कि 2027 में सरकार बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here