Home Breaking News MODI सरकार 3.0 में मंत्री पदों का हुआ ऐलान, जानें किसे मिला कौनसा विभाग

MODI सरकार 3.0 में मंत्री पदों का हुआ ऐलान, जानें किसे मिला कौनसा विभाग

0
MODI सरकार 3.0 में मंत्री पदों का हुआ ऐलान, जानें किसे मिला कौनसा विभाग

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में तीसरे कार्यकाल की पहली बैठक खत्म हो गई है। बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान और एचडी कुमारस्वामी समेत सभी केद्रीय मंत्री उपस्थित रहे। कबिनेट की बैठक शुरू होने के पहले प्रधानमंत्री मोदी ने आज पीएमओ में कर्मचारियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ले ली है। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में अपनी नई कैबिनेट के साथ शपथ ली। देश में तीसरी बार मोदी सरकार बन चुकी है। नई सरकार में पीएम मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली। आज मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है।

पढ़ें इनको मिले ये मंत्रालय

  1. अमित शाह को एक बार फिर गृह मंत्री बने
  2. एस जयशंकर को मिला विदेश मंत्रालय
  3. राजनाथ सिंह फिर बने रक्षा मंत्री
  4. नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय
  5. अश्वनी वैष्णव को रेल मंत्रालय
  6. अजय टम्टा परिवहन के राज्य मंत्री
  7. सूचना प्रसारण मंत्रालय अश्विनी वैष्णव को दिया गया
  8. निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री
  9. शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय 
  10. धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री बने
  11.  चिराग पासवान होंगे खेल मंत्री
  12. राम मोहन नायडू को उड्डयन मंत्रालय दिया गया
  13. जीतन राम माँझी को लघु उद्योग मंत्री
  14. सीआर पाटिल जनशक्ति मंत्री बने
  15. सर्बानंद सोनोवाल जहाजरानी मंत्री बने
  16. गजेन्द्र सिंह शेखावत को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय 
  17. किरण रिजिजू पार्लियामेंट्री अफेयर मिनिस्ट्री
  18. ज्योतिरादित्य सिंधिया दूरसंचार मंत्री बने
  19. हरदीप सिंह पूरी को पेट्रोलियम मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
  20.  रवनीत सिंह बिट्टू को अल्पसंख्यक विभाग दिया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here