Home Mohali विदेश में पंजाबी व्यक्ति की सड़क हादसे में मौ’त

विदेश में पंजाबी व्यक्ति की सड़क हादसे में मौ’त

0
फिरोजुपर : रोजी-रोटी के लिए विदेश गए व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मल्लांवाला के नजदीक गांव कमाला बोदला के मनजीत सिंह पुत्र करतार सिंह के रूप में हुई है।  


यह खबर मिलने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मनजीत सिंह ने कुछ दिनों में पंजाब आना था पर इससे पहले ही यह हादसा हो गया। गौरतलब है कि मनजीत सिंह करीब 6 वर्ष पहले रोजी-रोटी के लिए बहरीन काम करने गया था। 
गत शाम जब वह सड़क पार कर रहा था तो एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चे छोड़ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here