Home Mohali Punjab: विवादों में घिरा पूर्व कांग्रेस MLA, FIR दर्ज

Punjab: विवादों में घिरा पूर्व कांग्रेस MLA, FIR दर्ज

0

फिरोजपुरः जिले में पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, पूर्व विधायक कुलबीर जीरा के खिलाफ हत्या की कोशिश करने का केस दर्ज किया है। ये केस थाना जीरा में जमीनी विवाद को लेकर दर्ज हुआ है। इसके बाद मंगलवार को जीरा पहुंचे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वारिंग ने चेतावनी दी है कि अगर मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो एसएसपी दफ्तर का घेराव किया जाएगा। जीरा के गांव बग्गी में पूर्व विधायक कुलबीर जीरा के चाचा महेंद्रजीत सिंह का गांव के ही गुरलाल सिंह के साथ 10 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

जिसे लेकर गुरुवार को दोनों गुटों में झगड़ा हो गया और पैर में गोली लग गई थी। उक्त घटना में गुरलाल सिंह नाम का व्यक्ति घायल हुआ है। गुरलाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत प्रभाव से लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। जीरा पहुंचे पंजाब कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना के नए सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा- जीरा में सरकार के दबाव में पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। जबकि विवाद के दौरान पूर्व विधायक जीरा में मौजूद नहीं थे। पुलिस के पास कुलबीर जीरा के खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

इसके बावजूद जीरा में तैनात थाना प्रभारी और डीएसपी उनके घर के बाहर चक्कर लगाकर दबाव बना रहे हैं। वड़िंग ने कहा- एसएसपी फिरोजपुर से मैंने बात की है। अगर जीरा का कोई कसूरा था तो पहले मामले की जांच करवानी चाहिए थी, मगर ऐसा नहीं हुआ। तुरंत प्रभाव से जीरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। कांग्रेस पंजाब अध्यक्ष राजा वड़िंग ने आरोप लगाया कि उक्त झगड़े में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कार भी जला दी गई। जिसमें एक व्यक्ति भी झुलस गया और वह अस्पताल में भर्ती है। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वड़िंग ने कहा- अगर पुलिस पार्टी वर्करों के साथ धक्का करेगी तो वह एसएसपी ऑफिस के बाहर धरना लगाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here