Home Punjab>Ludhiana Punjab : Bittu के मंत्री बनने पर कांग्रेस में बढ़ी रार

Punjab : Bittu के मंत्री बनने पर कांग्रेस में बढ़ी रार

0
Punjab : Bittu के मंत्री बनने पर कांग्रेस में बढ़ी रार

लुधियाना : पूर्व सांसद रह चुके भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू को हारने के बावजूद राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद अब शहरी कांग्रेस लड़खड़ाती नजर आ रही है। बिट्टू की बढ़ती पावर के बाद अब कई कांग्रेसी भी निगम चुनाव से पहले भाजपा में छलांग लगा सकते है। बिट्टू कांग्रेस के सांसद रह चुके है। इस कारण जिले के कई कांग्रेसी नेताओं के साथ उनकी नजदीकियां भी है। कई कांग्रेसी बिट्टू की तस्वीर फेसबुक पर शेयर कर उन्हें बधाई भी दे रहे है।

 राजनीतिक गलियारों में चर्चा बनी है कि आने वाले दिनों में लुधियाना से कई बड़े नेता भाजपा का दामन थामने वाले है। इसका कारण यह है कि कुछ सीनियर नेताओं की भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू के खास काफी नजदीकियां थी। इस कारण उन नेताओं ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का खुलकर साथ नहीं दिया। वड़िंग के लिए उन नेताओं ने खुलकर चुनाव प्रचार नहीं किया। 

अब उन्हीं नेताओं को इस बात का डर सताने लगा है कि वड़िंग की जीत के बाद अब उन्हें पार्टी हाईकमान साइड लाइन न कर दें। वहीं अब राजा वड़िंग के सांसद बन जाने के बाद जिन कांग्रेसी नेताओं की शहर में तुती बोलती थी अब उनका कद भी लोगों के बीच कम हो गया है। सूत्र यह भी बताते है कि जिन नेताओं ने वड़िंग का लोकसभा चुनाव में साथ नहीं दिया उन नेताओं के नाम पर कांग्रेस हाईकमान तक पहुंच गए है। वड़िंग की जीत के बावजूद अभी कांग्रेस में गुटबाजी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here