अमृतसरः डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह के साथी भगवंत सिंह उर्फ ’प्रधानमंत्री बाजेके’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बीते दिन शाम को बाजेके की जेल में तबीयत बिगड़ गई और उसे असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एएमसीएच) में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि खराब सेहत के चलते उनका यहां इलाज चल रहा है। कि भगवंत सिंह फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत अपने नौ साथियों के साथ डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं। मिली जानकारी के अनुसार वह मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं। उन्हें इलाज के लिए एएमसीएच के मेडिसिन विंग में भर्ती कराया गया है।