मशहूर पंजाबी गायक का निधन

0
1

चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर कंवर चहल के फैन्स के लिए बुरी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कलाकार ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।वह संगीत जगत का उभरता सितारा थे और उन्होंने कई मशहूर गाने गाए थे। उनके आकस्मिक निधन से पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। इसके साथ ही जानकारी मिली है कि कंवर चहल का अंतिम संस्कार आज कोटरा कलां के पास भीखी (मानसा) में किया जाएगा। उनकी मौत कैसे हुई इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

पंजाबी सिंगर कंवर चहल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बता दें कि वह शहनाज गिल के साथ ‘माझे दी जट्टिये’ गाने में भी नजर आए थे। उन्होंने संगीत की दुनिया को कई सुपरहिट गाने दिए। कलाकार की मौत न सिर्फ पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री बल्कि फैंस के लिए भी किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। कंवर चहल महज 29 साल की उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। गौर हो कि उन्होंने शहनाज गिल के साथ ‘माझे दी जट्टिये’ के अलावा ‘गल सुन जा’ और ‘एक वार’ जैसे कई गानों से फैन्स का मनोरंजन किया। कंवर चहल की मौत कैसे हुई इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कलाकार के निधन की खबर ने फैन्स की आंखें भी नम कर दी हैं। पंजाबी संगीत जगत के लिए यह एक बड़ी क्षति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here