Jalandhar News: भार्गव कैंप में तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब भर में युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत पुलिस द्वारा आज भार्गव कैंप में वरिंदर मोला के घर पर भारी पुलिस फोर्स के साथ एक्शन लिया गया। जहां पुलिस ने तस्कर मोला के घर और घर के बाहर बनी दुकानों पर बुलडोजर चला दिया है। पुलिस के अनुसार मोला पर तस्करी के कई मामले पहले से दर्ज है। जिसके चलते आज उनकी टीम द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है।

मामले की जानकारी के देते हुए एसीपी ने बताया कि उन्हें कल नगर निगम की ओर से सूचना मिली थी। जिसमें कहा गया है कि उन्होंने आज अवैध तरीके से बनी इमारतों पर कार्रवाई करनी थी। जिसके चलते उन्होंने विवाद होने की आंशका को लेकर सिक्योरिटी की मांग की गई थी। इसी के चलते आज नगर निगम की टीम को सिक्योरिटी मुहैय्या करवाई गई और पुलिस व नगर निगम प्रशासन की अगुवाई में इमारत पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। हालांकि मोला पर तस्करी के मामलों को लेकर एसीपी ने कहा कि उसकी जांच की जा रही है।

दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए नगर निगम के एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा ने कहा कि पहले ही मकान मालिक को नोटिस दिया गया था। इस दौरान बार-बार नोटिस देने के बाद जवाब ना देने को लेकर कार्रवाई की गई है। एमटीपी ने कहा कि आज कार्रवाई के दौरान जो अवैध इमारत थी, उस पर बुलडोजर चलाकर गिराया गया है। वहीं घर के मालिक पर तस्करी के मामलों को लेकर एमटीपी ने चुप्पी साधे रखी। इस दौरान पुलिस ने मौके पर एक व्यक्ति को राउंडअप किया है। जिसे थाने में ले जाकर उससे पूछताछ की जाएगी।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img