Home Himachal पिपलू मेले के दृष्टिगत धनेटा से पिपलू के बीच वाहनों की आवाजाही के लिए विशेष व्यवस्था

पिपलू मेले के दृष्टिगत धनेटा से पिपलू के बीच वाहनों की आवाजाही के लिए विशेष व्यवस्था

0
पिपलू मेले के दृष्टिगत धनेटा से पिपलू के बीच वाहनों की आवाजाही के लिए विशेष व्यवस्था
बंगाणा से धनेटा वाया तूतडू चलेंगे भारी वाहन


ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल में इस बार 17 से 19 जून तक मनाए जा रहे जिला स्तरीय पिपलू मेले के दृष्टिगत धनेटा से पिपलू के बीच वाहनों की आवाजाही के लिए विशेष व्यवस्था बनाई गई है। जिला दंडाधिकारी महेंद्र पाल गुर्जर ने व्यापक जन सुविधा तथा यातायात जाम से बचाव के लिए इस संदर्भ में आदेश जारी किया है।

आदेश के मुताबिक इस अवधि के दौरान बंगाणा से धनेटा के बीच पिपलू से होते हुए आने वाले भारी वाहनों और बसों के यातायात को बंगाणा से धनेटा के बीच तुतड़ू के रास्ते से डायवर्ट किया गया है। बंगाणा से धनेटा वाया पिपलू होकर जाने वाले भारी वाहन और बसें 17 से 19 जून तक बंगाणा से धनेटा वाया तूतड़ू चलेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here