पंजाबः पति ने पहले पत्नी को उड़ाया, फिर खुद को मारी गोली

0
1

श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब से दोहरी हत्या का मामला सामने आया है। जहां मानसिक तौर से परेशान चल रहे व्यक्ति ने पहले पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। मृतकों की पहचान 60 परमजीत सिंह और 58 वर्षीय सुखजिन्दर कौर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार परमजीत सिंह चहल पुत्र स. अजायब सिंह चाहल मानसिक रूप से परेशान रहता था। दोनों की एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here