Home Breaking News Punjab में लू का अलर्टः भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की Demand, लगेंगे Powercut

Punjab में लू का अलर्टः भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की Demand, लगेंगे Powercut

0
Punjab में लू का अलर्टः भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की Demand, लगेंगे Powercut

पंजाब: पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग ने 2 दिनों के लिए लू और गर्मी का अलर्ट जारी किया है। राज्य के 17 जिलों में ऑरेंज और 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। सबसे अधिक तापमान 47.1 डिग्री फाजिल्का में दर्ज किया गया है।

बाकी सभी जिलों 42 डिग्री से पार चल रहा है, 10 जिलों में तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है।वहीं, इस दिनों में पंजाब में धान का सीजन शुरू होने के चलते बिजली की मांग भी बढ़ गई है। बिजली की मांग 15425 पर पहुंच गई, जबकि गत साल यह मांग 9051 मेगावॉट था। आने वाले दिनों में बिजली का संकट पैदा हो सकता है।

वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी है। गुजरात में चार दिन पहले एंट्री लेने के बाद मानसून रुक गया है। इसके चलते मध्यप्रदेश में मानसून में देरी हो रही है। MP और अन्य राज्यों में इसकी 18-19 जून तक एंट्री होने की संभावना है। वहीं यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में गर्मी बढ़ गई है। उधर नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों (नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, सिक्किम) में 19 जून तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here