Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: श्री काली माता मंदिर में नतमस्तक हुए मुख्यमंत्री मान
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: श्री काली माता मंदिर में नतमस्तक हुए मुख्यमंत्री मान

Mahabir
Last updated: August 12, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज श्री काली माता मंदिर (Shri Kali Mata Mandir) में माथा टेका और राज्य की और अधिक मिशनरी भावना एवं समर्पण के साथ सेवा करने के लिए माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Contents
  • श्री काली माता मंदिर ऐतिहासिक मंदिरों में से एक
  • पंजाब की शांति एवं विकास के लिए की प्रार्थना
  • माता रानी का धन्यवाद किया
CM Mann bowed down in Shri Kali M
CM Mann bowed down in Shri Kali Mata Mandir

श्री काली माता मंदिर ऐतिहासिक मंदिरों में से एक

मुख्यमंत्री दोपहर बाद श्री काली माता मंदिर पहुंचे और उन्होंने कहा कि वह परमात्मा के आशीर्वाद से लोगों की इच्छाओं पर खरा उतरने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे तथा सरकार द्वारा जन–हितैषी और विकास–मुखी नीतियों को लागू करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

उन्होंने कहा कि पंजाब की सांस्कृतिक राजधानी पटियाला में स्थित श्री काली माता मंदिर उत्तर भारत के पवित्र और ऐतिहासिक मंदिरों में से एक है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह मंदिर पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शाही संरक्षण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि उन्होंने आज राज्य के अमन, तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

पंजाब की शांति एवं विकास के लिए की प्रार्थना

मुख्य मंत्री ने मंदिर की नवनियुक्त प्रबन्धक कमेटी से भी विस्तार से मीटिंग की और इमारत में चल रहे विकास कार्यों संबंधी विचार विमर्श किया। उन्होंने कमेटी को इस नेक कार्य को पूरा करने में पूरा समर्थन और सहयोग देने का भरोसा दिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इस पवित्र स्थान के विकास के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की और राज्य के लोगों की पूरी ईमानदारी के साथ सेवा करने के लिए शक्ति प्रदान करने का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने माता रानी से आशीर्वाद मांगा कि वे जाति, रंग, नस्ल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर लोगों की सेवा कर सकें ताकि खुशहाल समाज का निर्माण हो सके।

माता रानी का धन्यवाद किया

भगवंत सिंह मान ने कहा कि समाज में प्यार, भाईचारा और सद्भावना जैसी मूल्यों को हर हाल में बनाए रखा जाएगा और यह हमारी सरकार की हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों की पूरी गंभीरता, समर्पण और वचनबद्धता के साथ सेवा करने का अवसर देने के लिए माता रानी का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और सकारात्मकता का स्रोत इस पवित्र स्थल पर आकर वह स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस करते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे यहां राज्य, उसकी शांति और तरक्की, जिसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है, के लिए प्रार्थना करने आए हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: फील्ड दौरे के दूसरे दिन DGP पंजाब ने कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की
Next Article Punjab News: हरभजन सिंह ईटीओ ने लोक निर्माण विभाग कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.