Home Entertainment कोटला गांव में पांच दिन से नही आया पानी

कोटला गांव में पांच दिन से नही आया पानी

0
कोटला गांव में पांच दिन से नही आया पानी
ग्रामीणों ने किया आईपीएच कार्यालय का घिराव

 

बद्दी/ सचिन बैंसल : बरोटीवाला पंचायत के कोटला गांव के लोगों ने जल शक्ति विभाग के अधीशासी अभियंता कार्यालय का घिराव किया। इस गांव में पाच दिन से पानी नहीं आ रहा है। जिससे लोग पानी की बूंद बूंद के लिए भटक रहे है। ग्रामीणों ने  कार्यालय में तैनात अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा है। कोटला गांव के  विरेंद्र चौधरी, बीर सिंह, हरकेश, रामनाथ, राज कुमार, गुरनाम, तरसेम विजय, श्याम, शिवराम, पूर्णचंद, विनोद, कमला देवी व विनोद के नेतृत्व में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घिराव किया। उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों का कहना था कि पांच दिन से गांव मे पानी की बूंद नहीं आ रही है। मुख्य पाईप लाइन जगह जगह से लिकेज होने से यह दिक्कत आ रही है.। लोग टैंकर मंगा कर अपनी प्यास बुझा रहे है। विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया लेकिन लोगों को पानी उपलब्ध नहीं हो पाया। 

ग्रामीणो  ने चेतावनी दी है कि अगर उनके गांव की पेयजल लाइन सुचारू नहीं हुई तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे। जिसकी जिम्मेवारी  जल शक्ति विभाग की होगी। उधर, इस संबध में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि दून में पेयजल योजना को जल स्तर काफी नीचे चला गया है। कई योजना में 25 फीसदी पानी रह गया है। ऐसे में लोगो  को पानी उपलब्ध कराना कठिन हो गया है। उन्होंने इस बारे में एसडीएम को भी अवगत कराया है। जिन योजनाओं को पानी सूख गया है उन्हें दूसरी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। वहीं जहां पर कोई व्ययवस्था नहीं रह गई है वहां पर टैंकर लगाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here