Home Punjab>Amritsar Jalandhar: जनता त्रस्त, नेता व्यस्त, धरने लगाने के बाद हलके में पहुंचे Charanjit Channi, देखें वीडियो

Jalandhar: जनता त्रस्त, नेता व्यस्त, धरने लगाने के बाद हलके में पहुंचे Charanjit Channi, देखें वीडियो

0
Jalandhar: जनता त्रस्त, नेता व्यस्त, धरने लगाने के बाद हलके में पहुंचे  Charanjit Channi, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: दानिशमंदा के वार्ड नंबर 42 में पानी की समस्या को लेकर लोग पिछले एक माह से परेशान चल रहे है। लोगों ने बीते दिन परेशान होकर नगर निगम दफ्तर के बाहर रोड जाम करके धरना भी लगाया। इस दौरान लोगों का कहना है कि पानी की समस्या से इलाके में बच्चे को कैंसर की बीमारी हो गई है। वह कई बार पानी की समस्या को लेकर नेताओं और प्रशासन से गुहार लगा चुके है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जनता भीषण गर्मी में पानी की समस्या से त्रस्त हो रही है, लेकिन नेता पहले लोकसभा चुनावों को लेकर और अब उप चुनाव को लेकर व्यस्त दिखाई दे रहे है। बीते दिन हाईवे जाम करने की लोगों द्वारा चेतावनी दिए जाने के बाद कांग्रेस सासंद हरकत में आए और उन्होंने इलाके का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने लोगों को सीवरेज के पानी की समस्या को हल करने का आश्वासन दिया। लोगों का कहना है कि वह गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे है। बीते दिन 3 घंटे तक भीषण गर्मी में लोग धरने में बैठे रहे, लेकिन ना कोई प्रशासन और ना ही कोई नेता धरने में उनसे समस्या के समाधान के लिए पहुंचा। अब उप चुनाव नजदीक आता देख बीते दिन भाजपा नेता भी हलके में समस्या सुनने के लिए पहुंचे थे, उसके बाद कांग्रेस सासंद भी लोगों के पास समस्या का हल करवाने के लिए पहुंच गए।

बता दें कि सासंद बनने से पहले चन्नी ने लोगों से वेस्ट हलके में नशे को खत्म करने और लोगों की परेशानियों को हल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन जब से वह चुनाव जीते है तभी से वह लोगों से दूर दिखाई दे रहे है। एक माह से पानी की समस्या से परेशान लोगों जब नगर निगम के बाहर धरना लगाकर हाईवे जाम करने की बीते दिन चेतावनी दी तो चुनाव जीतने के 14 दिन बाद लोगों का हाल जानने के लिए चन्नी हलके में पहुंच गए। इस मामले को लेकर विपक्ष ने भी तंज कसने शुरू कर दिए है। विपक्ष का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद चन्नी अपने घर चले गए थे और एक दिन पहले ही वह जालंधर लौटे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here