Home Chandigarh 5 बार विधायक रही कांग्रेस नेत्री BJP में हुईं शामिल

5 बार विधायक रही कांग्रेस नेत्री BJP में हुईं शामिल

0

चंडीगढ़ः हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां पर 5 बार विधायक रह चुकी कांग्रेस की दिग्गज नेता किरण चौधरी ने पार्टी को अलविदा कहने के बाद अब भाजपा का दामन थाम लिया है। किरण अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा में सामिल हो गई हैं। 

भाजपा में शामिल होने के बाद किरण चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों से प्रेरित होकर यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि नई शुरुआत और एक नया प्रभात हुआ है।  आज सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना के लिए उन्नत क्षेत्र व प्रदेश के उद्देश्य से अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here