जालंधर, ENS: गदईपुर में स्थित स्वर्ण पार्क के पास देर रात खाली प्लाट में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि जिस प्लाट में आग लगी है वह एनआरआई का था। आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त एनआरआई के प्लाट में 100 से ज्यादा पॉपुलर के पेड़ लगे हुए थे जो जलकर राख हो गए। घटना में एनआरआई को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त प्लाट में किसी शरारती तत्व की शरारत के कारण आग लगी। प्लाट के अंदर काफी मात्रा में सूखे पत्ते पड़े थे। किसी ने उक्त पत्तों में आग लगा दी। जिससे आग बढ़ती चली गई।