Home Punjab>Amritsar Jalandhar : PSEB ने पेपरों के समय में किया बदलाव

Jalandhar : PSEB ने पेपरों के समय में किया बदलाव

0

जालंधर,ENS : वेस्ट विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव के चलते पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने बोर्ड कक्षाओं की कंपार्टमेंट परीक्षा की डेटशीट में बदलाव किया है। इस दौरान होने वाले कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के पेपर को मुलवती कर दिया है। साथ ही इस दिन होने वाली परीक्षा की नई तारीख भी घोषित कर दी है। सिर्फ एक दिन की डेटशीट में बदलाव किया है।

 इस संबंधी आदेश सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को भेज दिए हैं। ताकि किसी को भी परेशानी न उठानी पड़े। PSEB के मुताबिक दस जुलाई को होने वाले पेपर को स्थगित कर नई तारीख घोषित की है। इस दौरान होने वाली कक्षा 5वीं की परीक्षा 12 जुलाई, 8वीं कक्षा की परीक्षा 17 जुलाई, 10वीं की परीक्षा 17 जुलाई और 12वीं की परीक्षा 20 जुलाई को होगी।

 वहीं परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। बोर्ड ने विद्यार्थियों को हिदायत दी है कि वह वेबसाइट देखते रहे, ताकि उन्हें बोर्ड से जुड़ी सारी जानकारी आसानी से मिलती रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here