Home Himachal Laptop में लगी आग, 2 बच्चों की मौत, 7 झुलसे

Laptop में लगी आग, 2 बच्चों की मौत, 7 झुलसे

0
Laptop में लगी आग, 2 बच्चों की मौत, 7 झुलसे

नई दिल्ली : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बुधवार को एक घर में लैपटॉप की बैटरी फटने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से कम से कम 2 बच्चों की मौत हो जबकि 7 अन्य झुलस गए। अधिकारियों ने हादसे की जानकारी दी है। 

जानकारी के अनुसार यह घटना फैसलाबाद के शरीफ पुरा इलाके में हुई जिसके बाद हड़कंप मच गया।जानकारी के मुताबिक लैपटॉप की बैटरी चार्ज करते समय फट गई और इससे घर में आग लग गई।

 बचाव अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद घर में रहने वाले पांच बच्चों और दो महिलाओं सहित परिवार के नौ सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार भाई- बहन की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here