Home Punjab>Tarn Taran Punjab : नशे की ओवरडोज से व्यक्ति की मौ’त

Punjab : नशे की ओवरडोज से व्यक्ति की मौ’त

0
Punjab : नशे की ओवरडोज से व्यक्ति की मौ’त

तरनतारन : पंजाब में आए दिन नशे से मौते के मामले सामने आते रहते है। राज्य में नशे की लत से युवाओं की मौत के मामलों में बढ़ौतरी हो रही है। ताजा मामला तरनतारन के थाना झबाल के गांव कोट सिवियां से सामने आया है, जहां नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई है।

मृतक की पहचान हरजीत सिंह के तौर पर हुई है। मृतक की मां ने बेटे की मौत के बाद सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार के दावों के बावजूद इलाके में खुलेआम नशा बिक रहा है। हालांकि उन्होंने पुलिस को सूचित किया। लेकिन पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और आखिरकार उनका बेटा नशे का शिकार हो गया। 

उन्होंने कहा कि पहले उनके बड़े बेटे की कैंसर से मौत हो गई थी और अब हरजीत की मौत से उनका घर खाली हो गया है। मृतक की मां और ग्रामीणों ने नशे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here