मोगाः लुटेरों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे है। जिले में आए दिन कहीं ना कहीं लूट की घटना होने का समाचार सामने आ रहा है। वहीं ताजा मामला जिले के कस्बा धर्मकोट से सामने आया है। जहां बाजार में शापिंग करने जा रही 2 महिलाओं के गले से बाइक सवार 2 लुटेरे चेन छीनकर फरार हो गए। लूट की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक सवार लुटेरे आए और हाथ में बचा लेकर आ रही महिला के कुछ दूर आगे जाकर एक व्यक्ति खड़ा हो गया। इस दौरान दूसरा व्यक्ति बाइक मोड़ रहा है। जैसे ही महिला उसके पास आती है तो लुटेरा चेन छीनकर बाइक पर बैठकर फरार हो जाता है। हालांकि महिला शोर मचाते हुए उनके पीछे भागती है, लेकिन बाइक सवार लुटेरे फरार हो जाते है।