Home Entertainment पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य स्तरीय योग दिवस पर बददी में बांटे जाएंगे पौधे

पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य स्तरीय योग दिवस पर बददी में बांटे जाएंगे पौधे

0
पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य स्तरीय योग दिवस पर बददी में बांटे जाएंगे पौधे
भारत विकास परिषद लगाएगा निशुल्क जांच शिविर: रमन कौशल

 
बददी/ सचिन बैंसल :
बददी में होने वाले राज्य स्तरीय योग दिवस योग दिवस इस बार विशेष तौर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित होगा। इस बार बददी में होने वाले योग दिवस पर हर आने वाले प्रतिभागी को एक पौधा दिया जाएगा। योग भारती व हरिओम योगा सोसाईटी का मानना है कि यह प्रयास इसलिए किया जा रहा है कि ताकि पूरे शहर में एक साथ 2500 पौधे रोपित हो जाएं। डा किशोर ठाकुर व डा. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि हमने निर्णय लिया है हर भाग लेने वाले व्यक्ति को एक पौधा नोमिनल रेट पर दिया जाएगा ताकि शहर हरा भरा बन सके। वहीं दूसरी ओर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रमन कौशल व सचिव देवव्रत यादव तथा सुषमा ठाकुर ने बताया कि 21 जून को ही दशहरा मैदान में भारत विकास परिषद की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर भी लगाया जाएगा।

इसके अलावा विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य टैस्ट भी किए जाएंगे। फुल बॉडी टैस्ट 900 रुपये में किया जाएगा।  पर्यावरण गतिविधि की ओर से बरसात में लगाने वाले पौधों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी तथा जो पौधा घर ले जाना चाहता है वह मिनिमम रेट पर उपलब्ध करवाया जाएगा। डॉ किशोर ठाकुर ने कहा कि दशहरा मैदान में ढाई हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है तथा सभी साधकों को योग सत्र के उपरांत जलपान भी दिया जाएगा। कार्यक्रम को सुंदर बनाने के लिए 35 फुट बाई 20 फुट का मंच बनाया जाएगा तथा अच्छी फोटोग्राफी के लिए ड्रोन कैमरों से कवरेज की जाएगी। उन्होंने बददी वासियों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में योग दिवस में सम्मिलित हों तथा योगमय जीवन जीने का संकल्प लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here