Home Punjab>Rupnagar Punjab : Bus और Car में हुई भीषण टक्कर, 5 घायल

Punjab : Bus और Car में हुई भीषण टक्कर, 5 घायल

0
Punjab : Bus और Car में हुई भीषण टक्कर,  5 घायल

बटाला: जिले के सैनी स्टार मोड़ जी.टी रोड पर आज दोपहर के समय एक बोलैरो कार का अचानक टायर फटने के चलते उसका संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर पार कर एक मिनी बस से जा टकराई। जानकारी के अनुसार एक बोलैरो कार जो अमृतसर से काहनूवान की तरफ जा रही थी। इस दौरान जब वह सैनी स्टार मोड़ जी.टी रोड बटाला पर पहुंची तो अचानक कार का टायर फट गया। इसके चलते कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर पार कर सड़क के दूसरी तरफ चल गई। 

इस दौरान बटाला से फतेहगढ़ चूड़ियां की तरफ जा रही मिनी बस उक्त कार को टक्कर मारते हुए डिवाइडर पार कर सड़क किनारे एक बिजली के पोल से जा टकराई। इस सड़क हादसे में कार चालक मलकीत सिंह व एक महिला गंभीर घायल हो गई। जबकि बस में सवार कुलबीर कौर पत्नी परगट सिंह निवासी अलीवाल, कोमल पुत्री जगदीश सिंह निवासी रसूलपुर, कमलेश पत्नी अवतार मसीह निवासी तलवंडी व अन्य को भी चोटें लगी हैं।

बता दें कि जिस बिजली के पोल से मिनी बस टकराई, उसके समीप एक बिजली का ट्रांसफार्मर भी है। यदि बस इस ट्रांसफार्मर से टकरा जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा कार सवार महिला और व्यक्ति को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से डाॅक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख उन्हें अमृतसर रैफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सिविल लाइन की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here