Home Punjab>Firozpur बाइक सवार बदमाशों ने कार पर की फायरिंग, Goldy Brar के नाम पर मांगी फिरौती

बाइक सवार बदमाशों ने कार पर की फायरिंग, Goldy Brar के नाम पर मांगी फिरौती

0
बाइक सवार बदमाशों ने कार पर की फायरिंग, Goldy Brar के नाम पर मांगी फिरौती

करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के बस स्टैंड के पीछे ऑफिस के बाहर खड़ी वरना कार पर 2 बाइक सवार बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की है। वहीं, गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। जिसके बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही DSP सहित पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद छानबीन करना शुरू कर दिया है। जानकारी देते हुए गांव जाणी निवासी अमनदीप ने बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है और करनाल जिले में ही उसका कार्यालय है। आज दोपहर AC ठीक करवाने के लिए करनाल आया था। जब वह बस स्टैंड के पीछे ऑफिस के बाहर अपनी गाड़ी को खड़ा करके अंदर दुकान पर गया तो तभी बाहर गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। जब बाहर आकर देखा तो दो स्पलेंडर बाइक पर सवार बदमाश गाड़ी पर करीब 5 राउंड फायर करके भाग रहे हैं।

अमनदीप ने बताया कि उसके पास पिछले 3 माह में 2 बार विदेश के मोबाइल नंबर से धमकी आई थी। दोनों बार आरोपी ने कहा कि वह गोल्ड़ी बराड़ का छोटा भाई बोल रहा है। उसे धमकी दी गई कि 1 करोड़ रुपए दो नहीं तो अपनी जान अपनी जान से हाथ धो बैठेगा। उन्होंने बताया कि गोली चलने की वारदात के बाद भी विदेशी नंबर से फोन आया। आरोपी बोले कि, ये तो अभी नमूना था। अगर पैसे नहीं दिए तो पूरी फिल्म दिखा देंगे। 

सिविल लाइन थाना के एसएचओ विष्णु मित्र ने बताया कि पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। व्यक्ति की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here