Home Punjab>Amritsar Jalandhar: 2 व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

Jalandhar: 2 व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

0

जालंधर,ENS : दिन प्रति दिन गर्मी बढ़ती ही जा रही है। बीते दिन गर्मी के कारण शहर में 2 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग का शव ट्रांसपोर्ट नगर और दूसरे व्यक्ति का शव इंडस्ट्रियल एरिया से मिला है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जालंधर सिविल अस्पताल भेजे गए हैं। 

दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों का फोटो सर्कुलेट कर दिया है। ट्रांसपोर्ट नगर में सुबह 70 साल के बुजुर्ग का शव मिला। घटना की सूचना मिलने पर थाना-8 में तैनात जांच अधिकारी बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव की पहचान कराने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

इसी तरह पुलिस को इंडस्ट्रियल एरिया गली नंबर 1 ट्रांसपोर्ट नगर से एक 40-45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। उक्त शव के पास कोई दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी भी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने कहा है कि दोनों की मौत गर्मी के कारण हुई है।

हालांकि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। शवों की पहचान नहीं होने पर पुलिस नगर निगम की मदद से अंतिम संस्कार कर देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here