Home Himachal बसालः मारपीट करने पर मामला दर्ज

बसालः मारपीट करने पर मामला दर्ज

0
ऊना/सुशील पंडित : मदनपुर गांव के एक व्यक्ति के साथ बसाल गांव में सोमवार को हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में मदनपुर गांव के जसवीर सिंह पुत्र गुलजार सिंह ने अप्पर बसाल गांव के रहने वाले सनी पुत्र मक्खन सिंह उर्फ निक्का राम पर आरोप लगाया है कि उसने सोमवार को पहले उसका रास्ता रोका और गालीगलौच करने के बाद उसके साथ मारपीट की। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सदर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here