Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: ED Raid: पंजाब-हरियाणा और महाराष्ट्र में 10 जगहों पर ED की छापेमारी, 73.72 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

ED Raid: पंजाब-हरियाणा और महाराष्ट्र में 10 जगहों पर ED की छापेमारी, 73.72 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Mahabir
Last updated: August 15, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़/मुंबई। ED Raid Punjab Haryana Maharashtra Vuenow Infratech Limited and Big Boy Toyz Offices: ईडी (ED) जालंधर (Jalandhar) की टीम ने पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana) और महाराष्ट्र (Maharashtra) के 10 घरों और कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में व्यूनाउ ग्रुप (Vuenow Infratech Limited) ऑफ कंपनियों के खिलाफ हुई, जिसमें व्यूनाउ इंफ्राटेक लिमिटेड, उसके डायरेक्टर राहुल आनंद भार्गव और जुड़े अन्य लोग शामिल हैं।

Contents
  • पहले भी हुई है छापेमारी
  • करोड़ों की ठगी से जुड़ा है मामला
  • शेल कंपनियों तक का नेटवर्क

ईडी (ED) की यह छापेमारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के तहत की गई। तलाशी में ईडी ने 23.90 लाख रुपये नकद, इलेक्ट्रॉनिक सामान और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए। साथ ही 63.49 करोड़ रुपये के शेयर और 9.99 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई। कुल मिलाकर 73.72 करोड़ रुपये की संपत्ति पर कार्रवाई हुई।

ED Raid News
ED Raid News

पहले भी हुई है छापेमारी

आपको बता दें कि इससे पहले भी जनवरी 2025 में ED ने पंजाब-हरियाणा और मुंबई में 11 जगहों पर लगातार 72 घंटे तक रेड की थी। गुरुग्राम, पंचकूला, जींद, मोहाली और मुंबई में व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज (Vuenow Infratech Limited), बिग बॉय टॉयज (Big Boy Toyz) समेत 6 कंपनियों से कई लग्जरी कारें और 3 लाख रुपए कैश जब्त किए गए थे।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

उस कार्रवाई में ED ने एक लैंड क्रूजर (2.20 करोड़), मर्सिडीज जी-वैगन (4 करोड़), डिजिटल डिवाइस और आपत्तिजनक दस्तावेज भी कब्जे में लिए थे। जनवरी की रेड व्यूनो इंफ्राटेक लिमिटेड, मांदेशी फूड्स प्राइवेट। लिमिटेड, प्लैंकडॉट प्रा. लिमिटेड, बाइटकेनवास एलएलपी, स्काईवर्स, स्काईलिंक नेटवर्क और अन्य संबंधित कंपनियों के ठिकानों पर की गई थी।

ED Riad
ED Riad

करोड़ों की ठगी से जुड़ा है मामला

ईडी की जांच में पता चला कि व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड ने कई अन्य कंपनियों के साथ मिलकर निवेशकों से करोड़ों रुपये ठग लिए। उन्होंने लोगों को ज्यादा रिटर्न का लालच दिया और “क्लाउड पार्टिकल्स बेचने व उन्हें वापस लीज पर देने” (SLB मॉडल) के नाम पर पैसा जुटाया, जबकि इसके लिए असली इन्फ्रास्ट्रक्चर उनके पास था ही नहीं।

ईडी की शिकायत पर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने भी BNS 2023 की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया। जांच में सामने आया कि जुटाए गए पैसों से कंपनियों ने महंगी गाड़ियां खरीदीं, फर्जी (शेल) कंपनियों के जरिए फंड इधर-उधर घुमाया और संपत्तियां खरीदकर रकम को डायवर्ट किया।

BBT
BBT

शेल कंपनियों तक का नेटवर्क

इन कंपनियों की कमाई का बड़ा हिस्सा Big Boy Toyz जैसी संस्थाओं में लगाया गया, जो भारत में लग्जरी गाड़ियां बेचती है। शेल कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपये का लेन-देन कर संपत्ति खरीदना और धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) करना इनके नेटवर्क का अहम हिस्सा था।

इससे पहले 26 नवंबर 2024 को भी PMLA के तहत व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड और अन्य संबंधित संस्थाओं के कई परिसरों पर तलाशी ली गई थी। तब भी ED को कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले थे, जिनके आधार पर आगे की जांच में 2025 की ये कार्रवाइयां की गईं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Independence Day: पंजाब में 1600 नए पुलिसकर्मी की होगी भर्ती, आजादी दिवस पर CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान
Next Article Punjab News: मुख्यमंत्री ने टिल्ला बाबा शेख़ फ़रीद पर टेका माथा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.