घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, गुरदासपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार डाला गांव से आगे तीव्र मोड़ के कारण असंतुलित होकर पहले एक खोखे से टकराई, जिससे खोखा सड़क पर पलट गया और फिर एक पेड़ से जा टकराई। कार के दोनों एयरबैग खुल गए, जिसमें कार सवार लोगों को जान तो बच गई लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस के देरी से आने से पास के एक घर के परिजन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने बताया कि जल्द घायलों से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल उन्होंने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।Punjab: Car blows up kiosk, goes out of control and hits tree, watch video#Punjab #Car #blows #up #kiosk #goes #out #of #RashmikaMandanna #RadhikaMerchant #control #and #hits #tree #watch #video pic.twitter.com/sjfjOodBYx
— Encounter News (@Encounter_India) July 4, 2024