Home National भारी बारिश के चलते सभी Schools बंद, मौसम विभाग की चेतावनी, देखें वीडियो

भारी बारिश के चलते सभी Schools बंद, मौसम विभाग की चेतावनी, देखें वीडियो

0
भारी बारिश के चलते सभी Schools बंद, मौसम विभाग की चेतावनी, देखें वीडियो

सुरंग के ऊपरी हिस्से से पत्थर गिरने से यातायात बाधित

नैनीताल: मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के बाद नैनीताल के स्कूल 5 जुलाई को भी बंद हैं। उत्तराखंड के नैनीताल में मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद शुक्रवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को नैनीताल जिले के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है। नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्वानुमान के मद्देनजर, जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र शुक्रवार को भी बंद रहेंगे। वहीं केदारनाथ एवं केदारघाटी को जोड़ने वाली पुरानी सुरंग के बाहरी तरफ भूस्खलन होने से यहां यातायात ठप हो गया। देर रात्रि से हो रही बारिश के कारण संगम बाजार की तरफ सुरंग के ऊपरी वाले हिस्से से मलबा और पत्थर गिरे, जिस कारण यातायात बाधित हो गया है। यात्री वाहनों को बाईपास से भेजा जा रहा है। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए 5 जुलाई (शुक्रवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) समेत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आदेशों का पालन नहीं किया गया, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के सख्त निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here