Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: जमीनी विवाद को लेकर चाचा का कत्ल करने के मामले में भतीजा गिरफ्तार

Jalandhar: जमीनी विवाद को लेकर चाचा का कत्ल करने के मामले में भतीजा गिरफ्तार

0
Jalandhar: जमीनी विवाद को लेकर चाचा का कत्ल करने के मामले में भतीजा गिरफ्तार

जालंधर, ENS: शाहकोट कस्बे के पास जमीनी विवाद के चलते दोनों भतीजों ने चाचा कत्ल कर दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है और उसके तीन साथी अभी भी फरार चल रहे हैं। दरअसल, 65 वर्षीय चाचा लखवीर सिंह उर्फ ​​लक्खा की जमीनी विवाद को लेकर दोनों भतीजों ने हत्या कर दी थी। परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी आश्वासन मिलने के बाद उनका संस्कार कर दिया था।

बताया जा रहा है कि भतीजा जसविंदर सिंह चाचा लखवीर सिंह को खेतों में सिंचाई करने और कुएं पर जाने से रोकता था। जमीन विवाद को लेकर दोनों के बीच केस भी चल रहा था। बीते रविवार सुबह करीब 10 बजे लखवीर सिंह खेतों में घूम रहा था, तभी अचानक मक्के के खेत से निकल रहे उसके भतीजों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी भतीजे ने उस पर चाकू से कई वार कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, जब गांव वालों ने लक्खा को घायल अवस्था में देखा तो तुरंत परिजनों को मामले की जानकारी दी।

जिसके बाद लक्खा को उपचार के लिए शाहकोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।सोमवार को अस्पताल में उपचार के दौरान लखवीर सिंह की मौत हो गई। जिसके बाद जब घटना की जानकारी शाहकोट थाने की पुलिस को मिली तो थाना प्रभारी अमन सैनी अपनी टीम के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंचे। मामले में पुलिस ने भतीजे तीर्थ राम व सरबजीत (दोनों), उनकी मां इंद्रजीत कौर व सुखजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस जल्द कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर फरार चल रहे आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here