बठिंडा : बारिश में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। लेकिन अब उन्हें सड़कों पर पानी रूकने से ज्यादा परेशानी शुरू हो गई है। मानसून की पहली बारिश ने कुछ ही देर में नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है। बठिंडा में जगह-जगह बारिश का पानी भरा हुआ है। बारिश होने से संवेदनशील इलाकों में गंदे पानी की शिकायतें आने लगी है।
पेयजल लाइन में लीकेज हो रही है, जिस वजह से पानी बर्बाद हो रहा है। पेयजल लाइन से घरों में गंदे पानी की भी आपूर्ति हो रही है। जानकारी देते हुए बताया कि लोगों ने बताया कि बारिश से गर्मी से तो राहत मिली है। लेकिन जगह-जगह पानी जमा हो गया है, जिससे परेशानी हो रही है।