अबोहरः सीतो रोड न्यू सूरज नगरी के पास एक मजदूर ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। मौके पर जीआरपी थाना पुलिस और नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में लाश को अबोहर के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। जानकारी देते परिजनों ने बताया कि अनिल कुमार (25) पुत्र इंदर सेन मजदूरी करता था और उसने आत्महत्या क्यों की इसका कारण उन्हें नहीं पता।
इस संबंध में रेलवे की जीआरपी पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह रेलवे मास्टर से पता चला कि किसी व्यक्ति ने हरिद्वार जाने वाली ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या की है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। इस दौरान अनिल कुमार के चाचा न्यू सूरज नगर गली नंबर तीन के रहने वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अनिल रात करीब 1:30 बजे तक घर पर था। उसके बाद उसने सुबह 4 बजे ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। नर सेवा नारायण के सदस्य बिट्टू नरूला ने बताया कि उन्होंने शव को अबोहर के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखा है।