Home National Triple Murder से दहशत, माता-पिता सहित बेटे की गला रेत कर हत्या

Triple Murder से दहशत, माता-पिता सहित बेटे की गला रेत कर हत्या

0
Triple Murder से दहशत, माता-पिता सहित बेटे की गला रेत कर हत्या

गाजीपुर: जिले में ट्रिपल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यहां 3 लोगों की हत्या के बाद लोगों में भय का माहौल है। मृतकों की पहचान राम आशीष बिंद (45), उनकी पत्नी देवंती बिंद (40) और उनके बेटे आशीष बिंद (20) हैं। नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्ही कला गांव की है। यहां देर रात एक साथ मां-बाप और बेटे की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना का बाद मौके पर एसपी ओमवीर सिंह सहित कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है।

वहीं पुलिस इस कात्याकांड की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  पूरा मामला नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्ही कला गांव का है। यहां पर तीन लोगों की गला रेत कर हत्या कर दी गई है।  तीनों लोगों की हत्या देर रात में की गई। घटना के दौरान तीन लोग ही घर पर मौजूद थे। वहीं बताया जा रहा है कि घटना के समय छोटा बेटा घर से बाहर गया था। जब वह घर पहुंचा तो शवों को देखने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही खुद एसपी ओमवीर सिंह भी मौके पहुंच गए। इसके अलावा अन्य पुलिस दल भी घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस अधीक्षक ने घटना की जानकारी ली। एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि रात 2 बजे बजे छोटे बेटे ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए टीम गठित कर दी है। तीनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here